उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश उपचुनाव में समाजवादी पार्टी सभी नौ की नौ सीटें जीत सकती है। उन्होंने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को घबराहट थी कि 9 की 9 सीटें हार रहे हैं, उसी का परिणाम है कि उन्होंने वोट को लूटा, दबाव बनाया और प्रशासन को लगा दिया।

 

उत्तर प्रदेश की कटेहरी, करहल, मीरापुर, गाजियाबाद, मझवां, सीसामऊ, खैर, फूलपुर और कुंदरकी सीट पर बुधवार को वोटिंग हुई। एग्जिट पोल में समाजवादी पार्टी को 2-3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, अखिलेश यादव सभी नौ सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं।

 बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को घबराहट थी कि 100 की 100 सीटें हार रहे हैं प्रतिशत के हिसाब से और 9 की 9 सीटें हार रहे हैं संख्या के हिसाब से। इसी वजह से उन्होंने वोट को लूटा, दबाव बनाया, प्रशासन को लगा दिया। उनके वोटर निकल ही नहीं रहे थे और अगर निकल रहे थे तो समाजवादी पार्टी को वोट डाल रहे थे। उदाहरण गाजियाबाजद है, उदाहरण खैर है और जब परिणाम आएगा तो आप देख लें। आज भी सच्चाई यह है कि अगर निष्पक्ष काउंटिग होगी तो सबसे ज्यादा सीट समाजवादी पार्टी जीतेगी और हो सकता है कि 9 में 9 भी जीत जाए..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *