प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। नेहरू का जन्म 1889 में हुआ था और वह कांग्रेस के एक प्रमुख नेता थे। साल 1964 में प्रधानमंत्री के पद पर रहने के दौरान उनका निधन हो गया था। वह एक उत्कृष्ट लेखक और इतिहासकार भी थे।

आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाने वाले पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था। बच्चे, नेहरू को प्रेम से चाचा नेहरू भी बुलाते थे। इसीलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने भी नेहरू की जयंती पर उन्हें याद किया है. राकंपा नेता ने लिखा, ‘भारत के पहले प्रधानमंत्री, राजनेता और दूरदर्शी विद्वान पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन.’ उन्होंने बाल दिवस के मौके पर सभी बच्चों को भी बधाई दी. मंत्री धनंजय मुंडे ने मराठी में ट्वीट किया, ‘आधुनिक भारत के मूर्तिकार और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *