कानपुर। शास्त्री नगर मां काली मठिया मंदिर गेट पर ही संस्था द्वारा विशाल भंडारे कार्यक्रम का कार्य आयोजित किया। जिसमें हजारों लोगों ने भंडारे प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे सी पहले सुबह 7 बजे मां काली जी की सिंगार किया गया। फिर 10 बजे मां काली को भंडारे का भोग लगाकर भंडारे की शुरुआत किया गया। सेवा भाव गरीब जन कल्याण संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बताया कि संस्था के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी गण लोग समाज सेवा आपने स्तर से करते ही रहते हैं। आज उस कार्य को एक नाम दिया गया है। सेवा भाव गरीब जन कल्याण संस्था अब सभी लोग संस्था के बैनर तले समाज सेवा करेगें। संस्था के अध्यक्ष ने ये भी कहा की यहां भंडारे का कार्यक्रम संस्था का पहला भंडारा हुआ है। अब हर साल साल में दो बार नवरात्रि के सतमी के दिन ही यह भंडारा होता रहेगा। मां काली के भक्तो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर मां काली का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। यह भंडारे का कार्यक्रम सेवा भाव गरीब जन कल्याण संस्था परिवार के सभी सदस्यों के सहयोग से शास्त्री नगर काली मठिया मां काली मंदिर के गेट पर हुआ है। इस दौरान हमारे राष्ट्रीय पदाधिकारी उपाध्यक्ष गुड्डू गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश राठौर, प्रबन्धक/सचिव आलोक शुक्ला, संगठन मंत्री स्वतंत्र भार्गव, प्रचार मंत्री श्रीकान्त साहू, ऑडिटर अजय सिंह, बिक्की राठौर कैलाश शुक्ला, आकाश बजाज आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *