कानपुर। केस्को संविदा मजदूर संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ उ.प्र. के माध्मय से केस्को के सभी मण्डलो में वर्षो से कार्यरत लाइनमैन, श्रमिको की समस्याओ के समाधान के लिए एवं समान रूप से सामाजिक सुरक्षा लागू कराये जाने को लेकर जिलाधिकारी के माध्मयम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

केस्को संविदा मजदूर संघ के महामंत्री शम्भू सिंह ने बताया कि 6 बिन्दुओ पर सरकार को ज्ञापन दिया है जिसमें मुख्य रूप से केस्को आउट सोर्सिग के माध्यम से वर्षो से भिन्न-भिन्न पदो में काम करने वाले सभी कर्मचारियों की सेवा शर्तो से संबधित सेवा नियमवाली बनायी जाए , जिसमें वर्षो से कार्यरत कर्मचारियों को औद्योगिक रोजगार अधिनियम 1946 के अनुसार वेतन सहित अवकाश, कार्य घंटे का निर्धारण होना चाहिए, मार्च 2023 में निष्कासित कर्मचारियों को बहाल किया जाए , केस्को के सभी मण्डलो में वर्षो कार्यरत लाइनर्मन व श्रमिको को हटाया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। ऐसे कई समस्याओ का निस्तारण के लिए सरकार के पास ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी मांगो पर सरकार जरूर विचार करेगी ऐसा हम सभी कर्मचारियों को विश्वास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *