कानपुर। चकेरी हरजिंदर नगर फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद वह डिवाइडर से टकरा गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, वहीं उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के स्वजनों को घटना की जानकारी दी। यशोदा नगर के अशोक नगर निवासी 18 वर्षीय शुभम शर्मा मंगलवार सुबह बाइक से अपने दोस्त चकेरी के श्याम नगर निवासी हिमांशु कुशवाहा के साथ जाजमऊ की ओर घूमने जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक में उनके दो और साथी नौबस्ता निवासी विशाल और हिमांशु गुप्ता जा रहे थे। इसमें विशाल और हिमांशु गंगापार निकल गए थे। शुभम और जिससे यशोदा नगर निवासी शुभम शर्मा की मौत हो गई और उसका दोस्त हिमांशु कुशवाहा घायल हो गया उसका इलाज चल रहा है।