छठी मईया की कृपा बनल रहे सीएम योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी अंदाज में दी बधाई उन्होंने कहा कि लोकआस्था, प्रकृति प्रेम, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर हमरे तरफ से आप सभी माता-बहनों और भोजपुरी समाज के लोगन के बहुत-बहुत मंगलकामना। उन्होंने आगे कहा कि छठी मईया की कृपा से हमरे प्रदेश के सबके जीवन में सुख और खुशहाली बनल रहे। यही छठी मईया से प्रार्थना बा। जय-जय छठी मईया

छठ महापर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर भगवान भास्कर की पूजा आराधना की जाती है। यह पर्व परिवार की सुख-शांति के लिए किया जाता है। आज नदियों के छठ घाट पर व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी भगवान दिनकर को अर्घ्य देंगी और फिर अगले दिन आठ नवंबर (शुक्रवार) को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ महापर्व को लेकर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में शासन और प्रशासन की तरफ से इंतजाम किए गए हैं। नदियों के घाटों पर साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *