बिहार की स्वर कोकिला कही जाने वाली शारदा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन ने सिर्फ बिहार के लोगों को ही गमगीन नहीं कर दिया बल्कि पूरा बॉलीबुड उनके जाने से बहुत दुखी है। अनुराग कश्यप, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और सोनू निगम सहित सिनेमा जगत की तमात हस्तियों ने लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं। पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा ने मैथिली, भोजपुरी और मगही भाषाओं में ‘‘छठी मैया आई ना दुआरिया’’, ‘‘हो दीनानाथ’’, ‘‘द्वार छेकाई’’ और ‘‘पटना से’’ जैसे प्रमुख गीतों को अपनी आवाज दी, इसके अलावा उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए जिनमें ‘‘तार बिजली’’ (गैंग्स ऑफ वासेपुर), ‘‘कहे तो से सजना’’ (मैंने प्यार किया) और ‘‘बाबुल’’ (हम आपके हैं कौन) आदि गीतों को खूब पसंद किया गया। ‘‘वासेपुर’’ के निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ‘‘तार बिजली’’ गाने के बोल के साथ सिन्हा की तस्वीर साझा की। उन्होंने टूटे हुए दिल वाले इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा, ‘‘शारदा सिन्हा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *