मोहित पाण्डेय संवाददाता : कानपुर की सीसामऊ सीट पर सपा की नसीम सोलंकी ने भाजपा के सुरेश अवस्थी को हरा दिया है। नसीम सोलंकी, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी हैं। इरफान सोलंकी को ही सजा होने के चलते यह सीट खाली हुई थी। नसीम सोलंकी ने 8629 मतों से भाजपा के सुरेश अवस्थी को हराया है। यह चुनाव दोनों ही पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव बना हुआ था। कार्यक्रम के दौरान कई बार नसीम सोलंकी के आंसू छलके वही वोटर भी भावुक हो गए थे।

मतगणना के परिणामों की आधिकारिक घोषणा के बाद नसीम की आंखें नम हो गईं। उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाकर सभी का अभिभावदन किया। वहीं नसीम सोलंकी के बेटे मुस्तफा सोलंकी ने कहा कि इस जीत का श्रेय सीसामऊ की जनता को जाता है, जिन्होंने पुलिस-प्रशासन से लड़कर वोट डाला। पार्टी कार्यालय में सपा कार्यकर्ताओं ने झंडा लहराते हुए जश्न मनाया इसके अलावा कैंप पर आतिशबाजी भी की गई जीत की खबर सुनते ही कैंप कार्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता मौके पर पहुंचे और एक दूसरे को बधाई दी।

नसीम सोलंकी ने हासिल की जीत
दरअसल, सीसामऊ विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने शानदार जीत हासिल की है। नसीम सोलंकी ने अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के सुरेश अवस्थी को 8629 मतों से हराया। सीसामऊ सीट पर कुल 132973 वोट पड़े। इसमें से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 69666 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 61037 वोट हासिल हुए। वहीं सीसामऊ सीट पर तीसरे स्थान पर वीरेंद्र कुमार रहे जिन्हें 1409 वोट मिले। इनके अलावा अशोक पासवान को 266, कृष्ण कुमार यादव को 113 वोट मिले, जबकि 482 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *