कानपुर। करवा चौथ का त्योहार हर साल सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सजती सावर्ती है और हाथों में मेहंदी लगाती हैं। वहीं करवा चौथ को लेकर कानपुर की प्रमुख बाजार शिवाला एवं नवीन मार्केट में महिलाओं की काफी चहल-पहल देखने को मिली। महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी लगवाई और पूजा सामग्री की खरीदारी करी। वहीं इस बार बाजारों में कई प्रकार के मिट्टी से बने रंग-बिरंगे करवा देखने को मिले और इसके साथ ही सितारों से सजी चलनी भी देखने को मिली। बता दें आज के दिन महिलाओं का करवाचौथ का व्रत सूर्योदय से शुरू हो जाता है और फिर पूरे दिन निर्जला उपवास रखती है। और रात को सोलह श्रृंगार कर चंद्रमा एवं अपने पती की पूजा अर्चना कर उनकी लंबी उम्र की कामना करती है।