कानपुर/नमन अग्रवाल : बाबा आनंदेश्वर धाम में देव दीपावली पर्व पर बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया परमट दीप महोत्सव। बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। वहीं कुछ भक्त तो बाबा के भजनों पर झूमते हुए भी दिखाई पड़े। भीड़ इतनी की पैर रखने की भी जगह नहीं मिल रही थी।

प्राचीन कथाओं की मानें तो आज यानी कार्तिक पूर्णिमा के दिन आसुरी शक्तियों का देवताओं ने नाश किया था। जिसके उपरांत स्वर्ग में देवों द्वारा दीपावली मनाई गई थी। वही परंपरा आज भी चली आ रही है। आज भी लोग अपने घरों, मंदिरों एवं गंगा घाटों पर दीप जलाकर पूजन अर्चन कर एवं आतिशबाजी कर देव दीपावली का त्यौहार मनाते हैं।

बच्चों ने रंगोली के माध्यम से किया अपनी कला का प्रदर्शन
बच्चों ने रंगोली के माध्यम से किया अपनी कला का प्रदर्शन

वहीं परमट मंदिर स्थित गंगा घाट पर बच्चों ने सुंदर-सुंदर रंगोलिया भी बनाई। वहीं बच्चों ने रंगोली के माध्यम से राम, लक्ष्मण, सीता, बजरंगबली, गणेश जी और भगवान भोलेनाथ के चित्र बनाए। वहीं बच्चों के साथ -साथ महापौर ने भी मां गंगा की महा आरती कर समाज को स्वच्छता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *