अपर श्रम आयुक्त ने एक बार फिर अपने प्रयासों से जनपद को दिलाई एक अनमोल उपलब्धि

मोहित पाण्डेय

कानपुर। अपर श्रम आयुक्त सौम्या पांडे अपने नव विचार एवं नई पहल के रूप में विख्यात है। उनके द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों से जनपद निरंतर उच्चाईयों की ओर अग्रसर है। इसी कड़ी में अपर श्रम आयुक्त को पंडित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकीय संस्थान प्रयागराज के पुराछात्र सम्मेलन में यंग अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया गया। आप को बता दे कि सौम्या पांडे ने पंडित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकीय संस्थान प्रयागराज से 2015 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर में बीटेक किया जहां पर भी उन्हें गोल्ड मेडलिस्ट के रूप में नवाजा गया था। सौम्या पांडे ने अपने पहले प्रयास में ही 2016 में सिविल सेवा परीक्षा में देश में चौथा स्थान हासिल कर प्रयागराज का नाम रोशन किया। सिविल सेवा में सर्वप्रथम उन्होंने जिला गाजियाबाद में एसडीएम के पद पर तैनाती पाई जहां उन्होंने अपने पदीय दायित्वों के साथ साथ महिला सशक्तिकरण एवं सुंदरीकरण तथा स्वच्छता अभियान साथ ही कोविंड के दौरान नोडल अधिकारी के रूप में भी काम किया जिसकी सराहना प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा की गई एवं उनको विशेष पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने जनपद कानपुर देहात में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत रहते हुए उन्होंने जल संरक्षण के कार्य में अहम भूमिका निभाई, उनकी इस भूमिका पर उन्हे जल प्रहरी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया । प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा भी उनके द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों को भी निरंतर सहारा जाता है। कानपुर देहात में सीडीओ के पद पर रहते हुए महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के लिए उजागर भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहना उनका एक मात्र लक्ष्य रहा है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री मंत्री की अगुवाही में श्रम विभाग मे अपर आयुक्त के पद पर कार्यरत रहते हुए भी सौम्या पांडे द्वारा विभाग एवं जनपद को उच्चाइयों में पहुंचाए जाने में भी अथक प्रयास किए जा रहे है। जिसका सफल उद्धरण यह है कि उन्होंने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाएं जाने हेतु शासन की मंशानुसार कार्य करते हुए अटल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन एवं नव विचार का कार्य बखूबी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *