कानपुर। नगर निगम में कार्यरत एवं सेवानिवृत कर्मचारियों को लंबे समय से एसीपी का लाभ नहीं मिल पा रहा था। लगभग 2 वर्षों से पत्राचारों के बाद सभी संगठनों के लंबे प्रयास से वर्तमान नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा कार्मिक विभाग के अधिकारी, समस्त संबंधित लिपिको द्वारा तैयार किए गए पत्रावली में लगाए गए लिस्ट के अनुसार समस्त संवर्गों के कर्मचारियों की एसीपी 954 पत्रावलियों पर 18 अक्टूबर 2024 को हस्ताक्षर कर उपरोक्त कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा प्रदान किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश चालक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार एवं समस्त कर्मचारी ने नगर आयुक्त एवं कार्मिक विभाग के संबंधित लिपिको को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *