उत्तर प्रदेश के कानपुर में विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में परम पूज्य शांति दूत धर्म रत्न पंडित देवकीनंदन ठाकुर जी के द्वारा कानपुर के मोती झील में कथा का आयोजन किया जा रहा है।

जिसकी जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजक सतीश गुप्ता ने बताया कि विश्व शांति मानव कल्याण पर्यावरण पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों को संरक्षण देने के लिए विश्व शांति सेवा समिति कानपुर एवं विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली के तत्वाधान में परम पूज्य सदैव शांति दूत धर्म रत्न पंडित देवकीनंदन ठाकुर महाराज के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ का भव्य आयोजन दिनांक 24 नवंबर से 30 नवंबर तक दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक मोतीझील ग्राउंड में किया जाएगा। साथ ही कलश यात्रा 23 नवंबर को दिन शनिवार शाम 4:00 बजे हनुमान मंदिर अशोकनगर से उठकर मोतीझील ग्राउंड पहुंचेगी। वहीं कार्यक्रम के आयोजक सतीश गुप्ता ने सभी कानपुरवासियों से अपील की है कि सभी लोग देवकीनंदन ठाकुर जी के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का अनुसरण कर अपने जीवन को धन्यबनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *